Bijnor News: घायलों की जान बचाने वालों को किया जाए सम्मानित: डीएम
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को चिन्हित कर सम्मानित किया जाए, ताकि आमजन को भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने पुलिस एवं एआरटीओ विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई की जानकारी लेते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.