Bijnor News: घात लगाकर युवक पर हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद में युवक पर घात लगाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अय्यूब के पुत्र शाकिर नौ जुलाई को दवा लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के बाबू, शाने आलम, अयान, नोमान तथा थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर रहरा निवासी नबाब पुत्र याकूब पहले से घात लगाकर बैठे थे। शाकिर के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
हमले का विवरण आरोप है कि एक आरोपी ने लोहे की रॉड से शाकिर के सिर, हाथ और नाक पर वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों पर जाते समय जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.