Bijnor News: घर में सोता रहा परिवार, 17 लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: नगीना थाना क्षेत्र के गांव हरगांव चांदन में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 17 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। वारदात के दौरान परिवार घर में सो रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर सामान बिखरा और दरवाजे खुले मिले तो चोरी का पता चला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी देहात गौतम राय व सीओ नगीना राजेश सोलंकी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। नगीना क्षेत्र के गांव हरगांव चांदन निवासी सुरेश पंडित के घर में चोर रात करीब एक से तीन बजे के बीच पीछे की खिड़की के रास्ते दाखिल हुए। आरोप है कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट ली। पीड़ित परिवार के मुताबिक, करीब 15 लाख रुपये के जेवर और लगभग दो लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.