Bijnor News: घर में दौड़ा करंट, बालक की मौत से मचा कोहराम
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: मंगलवार को करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सुबहान (13 वर्ष) पुत्र नासिर मंगलवार को अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान घर में करंट दौड़ गया और सुबहान उसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से मोहल्ले में भी मातम छा गया। बरसात के मौसम में घरों में बिजली के तारों और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.