बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव सुजातपुर टिक्कर में घर में झाड़ू लगा रही महिला को सांप ने डस लिया। शुक्रवार की सुबह रूपा 30 वर्ष पत्नी नंदराम निवासी सुजातपुर टिक्कर को अपने घर के कमरे में झाड़ू लगते समय सांप ने काट लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन रूपा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। पीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सर्पदंश पीड़िता को ज़िले अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...