Bijnor News: घर में घुसा गुलदार, पालतू कुत्ते पर किया हमला
बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर बेगा में सोमवार देर रात एक गुलदार दीवार फांदकर घर में घुस गया। गुलदार ने आंगन में मौजूद पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्ते के शोर और गुलदार की आहट से परिजन जाग गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया।
घटना का विवरण इस्लामपुर बेगा निवासी सुरेंद्र चौधरी उर्फ खेमा के घर में देर रात गुलदार के घुसने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गुलदार ने आंगन में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के शोर से परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों के एकजुट होकर शोर मचाने पर गुलदार घर से निकलकर भाग गया।
गांव में स्थिति घटना के बाद से गांव में दहशत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.