बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर के गांव हातमपुर शेख में घर में घुसकर युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने तथा सिर पर डंडे से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चांदपुर के गांव हातमपुर शेख निवासी अदीब पुत्र नदीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई में बताया कि 22 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर घरेलू कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी साहिब व अमन पुत्रगण वाहिद, इजमाम पुत्र शाकिर, फुजैल पुत्र आफताब और दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर अदीब के मामा अफसर पुत्र अनीश उसे बचाने पहुंचे तो आरोप...