बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव शाहदपुर गुलाल निवासी युवक ने चार के विरुद्ध अपने व परिजनों के साथ मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है। बुधवार को गांव शाहदपुर गुलाल निवासी प्रियांशु पुत्र बबील सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि 28 अक्टूबर को लगभग साढ़े दस बजे सौरभ पुत्र हरपाल अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। इन लोगों ने उसके और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...