Bijnor News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, युवक का हाथ टूटा
बिजनौर, सितम्बर 24 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव आराजी भैंसा निवासी संजय कुमार ने गांव के पांच लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। संजय कुमार निवासी आराजी भैंसा ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 18 सितंबर की रात वह अपने बच्चों के साथ घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके गांव के पवन सैनी, गौरव सैनी उर्फ निक्की, अजय कुमार, बंटी सैनी और सोनू सैनी कथित रूप से उसके घर पहुंचे और उसके तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने घर की महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज की तथा शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। संजय ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.