बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: गांव दरबड़ ठेठ निवासी सरला पत्नी सतवीर सिंह ने शुक्रवार तड़के गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में सरला और उसकी पुत्री शिवानी घायल हो गई। सरला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि गांव की ही मुन्नी देवी की ओर से सरला व पति पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पहले से पंजीकृत है। फिलहाल दोनों पक्षों से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। मारपीट की घटना संदिग्ध लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...