Bijnor News: घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट, तीन पर मुकदमा
बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: गांव सरकथल माधो में भूमि विवाद को लेकर मां-बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है।गांव निवासी नीलम राणा पत्नी स्वर्गीय सरवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के गजराज सिंह तथा उसके बेटे मुनेश और सुरेंद्र से उनका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीन दिन पहले देर शाम घर लौटने पर तीनों आरोपित उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला, मां-बेटी समेत तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.