Bijnor News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने का प्रयास
बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी संतोष देवी पत्नी आशाराम ने गांव के ही दो लोगों पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट, अभद्रता और कपड़े फाड़ने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कानों से कुंडल खींच लिए और घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शुक्रवार शाम वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि घर में घुसते ही दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से वह घबरा गई और उसने आरोपियों का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.