Bijnor News: घर के बाहर टहल रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला
बिजनौर, सितम्बर 10 -- Bijnor News: नजीबाबाद, संवाददाता। घर के बाहर सुबह टहल रही 45 वर्षीय महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे ग्राम आलोपुर निवासी बबीता (45) पुत्री ओमप्रकाश अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल की ओर ले गया। कुछ देर बाद परिजनों ने घर के बाहर खून पड़ा देखा। इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी गई। सौरभ, कपिल, योगेंद्र, नरवेंद्र, देव, दीपक आदि ग्रामीण खून के निशानों का पीछा करते हुए जंगल की ओर पहुंचे। करीब 700 मीटर की दूरी पर बबीता का शव पड़ा मिला.
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों के अनुसार बबीता हाथ-पैरों से कमजोर थी। ग्रामीणों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.