Bijnor News: घर की दीवार गिरने से बच्ची घायल, पैर टूटा
बिजनौर, जुलाई 30 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र में दीवार गिरने से सात वर्षीय बालिका गंभीर घायल हो गयी।थाना मंडावर क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री सुरवी उम्र 7 वर्षीय आज गुरुवार की दोपहर बारिश के चलते अपने घर से निकल कर बाहर जा रही थी तभी भरभरा कर बाउंड्री की दीवार गिर गयी, जिसमें दीवार के नीचे दबने से उसका एक पैर टूट गया और गंभीर घायल हो गई।बामुश्किल परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे मलवे से निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताते चलें की प्रमोद कुमार का परिवार गरीबी की मार झेल रहा है और घर भी कच्चा है। प्रमोद बाहर मजदूरी कर अपने बच्चों का लालन-पालन करता है। वहीं ग्राम प्रधानपति मुला सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से घायल बच्ची के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.