Bijnor News: घरों और मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे, कन्या पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: जिलेभर में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी का पर्व पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि तिथियों के फेर के चलते कुछ श्रद्धालु सोमवार को भी अष्टमी मना रहे हैं और नवमी पर व्रत का पारायण कर कन्या जिमाएंगे। रविवार को जगह-जगह मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई, हवन हुए और कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। अष्टमी के पावन अवसर पर पूरे शहर और ग्रामीण अंचलों में भक्तिमय माहौल नजर आया। झालू रोड स्थित सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर, श्री मां चामुण्डा देवी पावन धाम समेत जिले के तमाम देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां को भोग लगाने के साथ ही शृंगार सामग्री अर्पित की। इसके साथ ही घरों और मंदिरों में विधि-विधान से हवन किया गया और देवी माहात्म्य का पाठ गूंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.