बिजनौर, नवम्बर 26 -- Bijnor News: गंगा में डूबे लोगों की तलाश में जुटी टीमों को गुरुवार को एक और सफलता मिली। छोटू के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर हर्षित उर्फ हर्ष का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं, हादसे में लापता गुड़िया उर्फ डोली की तलाश अभी भी जारी है। अपनों को खोने के गम से पहले ही टूट चुके परिवारों के लिए हर्षित का शव मिलने की खबर बेहद पीड़ादायक रही, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। अब परिजनों की निगाहें गुड़िया उर्फ डोली की तलाश पर टिकी हैं। बता दें मंगलवार को नांगल गंगा घाट पर डूबे चार लोगों में से एक किशोरी को सकुशल बचाने के बाद लापता तीन लोगों में छोटू पुत्र राजकुमार के शव को गहरी कुंड से निकालने में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम बुधवार को कामयाब रही थी। इसके बाद अगल...