Bijnor News: ग्राम समाज की जमीनों को कब्जामुक्त कर बनाया जाएगा लैंड बैंक
बिजनौर, सितम्बर 13 -- Bijnor News: जिले में ग्राम समाज की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के साथ उनका व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार कर लैंड बैंक बनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसके लिए ग्राम समाज की जमीनों को चिह्नित करने और अवैध कब्जों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कब्जामुक्त भूमि का विवरण कब्जामुक्त कराई गई जमीनों का विवरण दर्ज कर उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंचती रहती हैं। इनमें तालाब, चारागाह और अन्य सार्वजनिक उपयोग की जमीनें भी शामिल हैं। प्रशासन ऐसी जमीनों को चिह्नित कर कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। टीम मौके पर जाकर जमीन की स्थिति का सत्यापन करेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.