बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम बगवाड़ा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोग रिश्तेदारी में सहसपुर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, रफी पुत्र शमी के घर पर ताला लगा हुआ था। सुबह शमी अहमद घर पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।परिजनों के अनुसार, घर से सोना, चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।...