बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: शुक्रवार को गांव गौसपुर में गुलदार ने एक पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, जिन्होंने वन विभाग को सूचित करते हुए पिंजरा लगाए जाने की माग की है।गुलदार के हमले की सूचना पर रेंजर और वन विभाग दरोगा योगेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया तथा ग्रामीणों को गुलदार के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। इस दौरान किसान नेता अल्ताफ, सचिन आदि ने गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...