बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: गौ रक्षक ने लेखपाल पर गौशाला की भूमि चिन्हित करने के नाम पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।शिकायतकर्ता गौतम गिरी ने डीएम से की शिकायत में बताया कि उसने धामपुर नगर पालिका क्षेत्र में एक गौ शाला बनवाने के लिए समाधान दिवस में एक प्रार्थना दिया था। जिसमें कहा गया था कि धामपुर निकट ग्राम रसूलपुर इम्मा में तथा ग्राम मीमला में चारागाह की भूमि है। विकास खंड अल्हैपुर भी उक्त भूमि पर गौशाला निर्माण की स्वीकृति दे चुका है। उसे देख कर गौशाला के लिए चिन्हित किया जाए। आरोप है कि लेखपाल प्रभात ने फर्जी रिपोर्ट लगा कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ फोटो खींच कर समस्या के समाधान पर अपनी आख्या लगा दी। जो सरकारी पद का दुरुपयोग है। उन्होंने मामले में लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर एसड...