बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: नांगल थाना पुलिस ने गौवध मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गौवंश काटने के उपकरण, एक कट्टे में गौवंश के अवशेष और एक मोबाइल बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव सराय आलम निवासी गजेंद्र सिंह ने 10 अगस्त 2026 को अपनी गाय और बछड़े को गांव के ही जम्मा को पालने के लिए दिया था। आरोप है कि शफीक ने जम्मा को पैसों का लालच देकर गाय और बछड़े को 2500 रुपये में खरीद लिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सराय आलम से भूरिया स्रोत जाने वाले रास्ते पर फरू के ईख के खेत में गाय का वध कर दिया। मौके पर अवशेष पड़े होने की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार 29 अक्टूबर को उपनिरीक्षक विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित आरोपियों की तलाश में थ...