Bijnor News: गोष्ठी: नगीना बार में अधिवक्ता परिषद ने मनाया 35वां स्थापना वर्ष
बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 35वें स्थापना वर्ष के अवसर पर सोमवार को नगीना बार एसोसिएशन सभागार में स्थानीय कमेटी द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता जयकिशन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट राखी मौजूद रहीं, जबकि बार एसोसिएशन के महासचिव मो. नईम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एड. राखी ने परिषद के कार्य और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन परिषद के नगीना संयोजक अंबरीश कुमार ने किया।गोष्ठी को देवेन्द्रपाल, आनंद जंघाला, प्रीति चौहान, महासचिव मो. नईम, फरीद अहमद खान, एडीजीसी प्रमोद शर्मा, सह संयोजक पंकज कुमार, विपिन कुमार बिश्नोई, नवनीत कुमार आदि ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.