Bijnor News: गोकशी मे संलिप्त रहे लोगों की थाने पर हाजिरी
बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: गोकशी जैसे अपराधों में संलिप्त रहे 25 लोगों को थाने बुलवाकर पूछताछ हुई। हिदायत दी कि आगे ऐसे कृत्य न करें। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि क्षेत्र के ऐसे 25 लोगों को बुलाया गया था जो गोकशी जैसे अपराधों मे संलिप्त रहे थे। उनसें पूछताछ की गई और उनके व्यवसाय की जानकारी करते हुए चेतावनी दी गई कि भविष्य में वह ऐसा न करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। गोकशी जैसे घटना की सूचना होने एंव घटना से पूर्व मिली जानकारी को अवगत करांएगे जिससे इस तरह की घटना होने से पूर्व ही अपराधियों को पकड़ा जा सके। थानाध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि समय समय पर पुलिस भी ऐसे लोगों के घर पहुंचती है और जानकारी करती रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.