Bijnor News: गैबलीपुर में गांव समाज की भूमि पर कब्जा
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: गांव गैबलीपुर में ग्राम समाज की सार्वजनिक खलिहान भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने के मामले में लेखपाल द्वारा गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। लेखपाल प्रशान्त कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव गैबलीपुर में स्थित गाटा संख्या 198 ख क्षेत्रफल 0.164 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में खलिहान ग्राम समाज सार्वजनिक संपत्ति के रूप में दर्ज है। गाँव निवासी भीष्म सिंह ने उक्त भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रक्खा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.