बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने बैरिकेडिंग हटाकर और गेट तोड़कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। डीएम ने कलेक्ट्रेट में धरने प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। इंदिरा बाल भवन में धरने प्रदर्शन की मंजूरी दी गई है। बावजूद इसके किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गन्ना समिति बिजनौर में एकत्रित हुए। गन्ना समिति में तहसीलदार सदर पुलिस अधिकारियों के साथ गन्ना समिति पहुंचे और ज्ञापन समिति में लेने की बात कहीं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बिना सूचना, सत्यापन व सुनवाई के सूची से नाम हटाना ...