Bijnor News: गेंहू बुवाई को जोत रहे थे सरकारी जमीन, ट्रैक्टर जब्त
बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: गेहूं बुवाई के लिए सरकारी जमीन की जुताई कर रहे लोगों को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। साथ ही मौके पर ट्रैक्टर और दो बाइक जब्त कर ली। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि पकडे़ गए तीन लोगों के खिलाफ वन विभाग में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि दारानगर गंज में सरकारी भूमि यानि सैंक्चुरी की भूमि की कुछ लोग गेहूं की बुवाई के लिए जुताई कर रहे थे। शनिवार को जानसठ रेंज और बिजनौर रेंज की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि सरकारी जमीन की जुताई करते समय वन विभाग की टीम ने दारानगर गंज से ट्रैक्टर और दो बाइक बरामद की है।रेंजर महेश गौतम ने बताया कि संतराम टै्रक्टर से सरकारी सैंक्चुरी की जमीन की जुताई करा रहे संतराम सहित तीन लोगों के खिलाफ वन विभाग में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.