Bijnor News: गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: स्योहारा थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बिजनौर स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार स्योहारा के मोहल्ला पटवारियान निवासी उवैश 26 वर्ष पुत्र मोहम्मद इरशाद ने रविवार रात करीब 10:30 बजे अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह मृतक के परिजन मोहम्मद आकिब पुत्र इरशाद ने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.