Bijnor News: गुलदार पकड़ने को पिंजरे में लगाया मुर्गा चोरी
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: यूं तो गुलदार आतंक का पर्याय बन गया है। एक के बाद एक लोगों को हमला कर मार रहा है। बावजूद इसके गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में रखे गए मुर्गे को लोग चोरी कर रहे हैं। कभी बकरी तो कभी मुर्गा चोरी होने से वन विभाग के कर्मचारी परेशान है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि ग्राम सैफपुर खादर में गुलदार की सूचना पर पिंजरा लगा कर उसने मुर्गा लगाया गया था। सोमवार वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरा चेक किया गया तो ताला टूटा हुआ था तथा मुर्गा पिंजरे में नहीं पाया गया। जो की किसी शरारती तत्व द्वारा चोरी कर लिया गया। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि कभी पिंजरे में बांधी गई बकरी तो कभी मुर्गा चोरी किया जा रहा है जोकि गलत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.