Bijnor News: गुलदार ने हमला कर गोवंश को किया घायल
बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: गुलदार ने हमला करके घास चर रहे बैल को घायल कर दिया। घटना से भयभीत ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में गुलदारों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन गुलदार मवेशियों अथवा इंसानों पर हमले कर रहे हैं। गुलदारों की सक्रियता से ग्रामीण खासे भयभीत हैं। अफजलगढ विकास खण्ड के गांव आलमपुर गांवडी निवासी विनोद रामगंगा नदी किनारे पशु चरा रहा था। इसी दौरान अचानक मौके पर पंहुचे गुलदार ने पशुओं पर हमला बोल दिया। अन्य पशुओं ने रंभाते हुए इधर उधर भाग गए, लेकिन एक बैल गुलदार के चंगुल में फंस गया तथा गुलदार ने हमला करके उसको घायल कर दिया। घटना से भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से घटना स्थल पर पिंजड़ा लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.