Bijnor News: गुलदार ने बकरी और कुत्तों ने बछिया को मार डाला
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: अलग-अलग स्थान पर आबादी के बीच में घुसकर गुलदार ने बकरी और कुत्तों ने बछिया को मार डाला। आबादी के भीतर गुलदार की मौजूदगी से भयभीत ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में लंबे अरसे से गुलदार तथा आवारा कुत्तों के आतंक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुलदार एक ओर जहां आए दिन लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पालतू पशुओं को निशाना बना रहे हैं। सोमवार को रात गुलदार ने गांव मौहम्मदपुर राजौरी में आबादी के बीच मतलूब के घर के आंगन में घुस गया। गुलदार ने वहां बंधी बकरी पर हमला करके उसको मार डाला। आहट होने पर गुलदार को आंगन में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शोर-शराबा करके उन्होंने भारी मशक्कत कर बामुश्किल वहां से गुलदार को खदेड़ा।दूसरी ओर शोर-शराबे की आवाज से गांव में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.