Bijnor News: गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: क्षेत्र के ग्राम शाहपुर सैदू में गुलदार ने एक पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्राम शाहपुर सैदू निवासी अमित का गांव के बाहर मकान है। रविवार रात खाना खाने के बाद अमित ने अपने पालतू कुत्ते को घर के बाहर बांध दिया और अंदर चला गया। इसी दौरान वहां पहुंचे गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर दिया। उसे मारने के बाद गुलदार कुत्ते को उठाकर खेतों में ले गया और उसे खा गया। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास गुलदार की लगातार मौजूदगी से लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के आसपास पिंजरा लगवाकर गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.