Bijnor News: गुलदार ने पशुशाला में घुसकर बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव महमूदा खादर में सोमवार की रात एक गुलदार (तेंदुआ) ने पशुशाला में घुसकर एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। गांव महमूदा खादर निवासी नन्हे पुत्र विजेंदर की घर के पास ही पशुशाला है। सोमवार की रात को वह रोज की तरह अपने पशुओं को बांधकर सो गए थे। देर रात किसी समय घात लगाकर बैठे गुलदार ने पशुशाला में धावा बोल दिया। गुलदार ने वहां बंधे एक बछड़े पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतारकर अपना निवाला बना लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खेडीजट में लगे पिजरे मे फंसा गुलदार, 10 दिन पहले गोवंश पर किया था हमला मंगलवार सुबह जब नन्हे पशुशाला में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.