Bijnor News: गुलदार के हमले में बछड़े की मौत, दूसरा गोवंश घायल
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: शेरकोट। ग्राम नूरपुर छिपरी में गुरुवार तड़के गुलदार के हमले से अफरा-तफरी मच गई। घर के बाहर बंधे दो गोवंश पर दो गुलदारों ने हमला बोल दिया। इस हमले में 6 महीने के एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि दूसरा गोवंश हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गांव निवासी हरशरण मित्तल ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात करीब 3 बजे उन्हें बाहर से आवाज आई। जब उन्होंने बाहर झांककर देखा तो दो गुलदार घर के बाहर बंधे गोवंशों पर हमला कर रहे थे। गुलदारों को सामने देख वह डर गए और घर के अंदर चले गए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी भी बाहर आ गए। लोगों को आते देख दोनों गुलदार जंगल की तरफ भाग गए, लेकिन तब तक एक बछड़े को मार दिया और दूसरे को बुरी तरह घायल कर दिया।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.