बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: नूरपुर से अपने गांव विजयनंगला जा रहे एक युवक व तीन किशोरों पर बुधवार रात गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों का नूरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराया गया। बुधवार की रात गांव विजयनंगला निवासी अमन 20 वर्ष पुत्र सीताराम, वंश कुमार 13 वर्ष पुत्र पवन कुमार तथा पारस 14 वर्ष नूरपुर से अपने गांव विजयनंगला जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले ही गुलदार ने अकस्मात उन पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने व ग्रामीण के आने पर गुलदार भाग गया। तीनों घायलों के परिजनों ने रात में ही उनका सीएचसी पर उपचार कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...