बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: एक कॉलोनी के रिहायशी इलाके में पिछले कई दिनों से गुलदार की लगातार आमद के चलते कॉलोनीवासियों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार पिछले दो दिनों में कई पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। इससे लोगों में बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अनंत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ापुर रेंज पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी को संबोधित ज्ञापन ज्ञापन सौंपा। बताया कि रिहायशी इलाके में गुलदार की लगातार आवाजाही से लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। मांग की गई कि कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल नियमित गश्त कराई जाए। गुलदार को सुरक्षित पकड़ने के लिए उसके आवागमन वाले स्थान पर पिंजरा लगाया जाए। मौके पर भाकियू अनंत के नगर अध्य...