बिजनौर, सितम्बर 22 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के कई गांवों में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों के साथ सड़क व आबादी के आसपास भी गुलदार की आमद से ग्रामीण जंगल जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग की ओर से ग्राम हरेवली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम राजपुर, नवादा, लालपुर, हरेवाली, हकीमपुर, रामनगर आदि मे गुलदार की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

संवेगित चौपाल क्षेत्रीय वन अधिकारी रामकुमार के निर्देश पर आयोजित चौपाल में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे अकेले जंगल न जाएं और समूह बनाकर ही खेतों व जंगल में जाएं। जंगल में काम करते समय गर्दन को कपड़े से ढककर रखने, शाम के समय बच्चों को अकेले बाहर न भेजने त...