Bijnor News: गुलदार की चहल कदमी से ग्रामीण भयभीत, पिंजरा लगाने की मांग
बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: गांव के भीतर गुलदार की चहल कदमी से भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजडा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। वन विभाग आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों की आवजाही रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में गुलदारों को लगातार घूमते देखा जा रहा है। मंगलवार को रात गुलदार अफजलगढ़ से सटे गांव सलावत नगर में घुस गया। गांव के भीतर गुलदार को चहल कदमी करते देख अफरा-तफरी मच गई। लुभाया और सोनी के घर की गली में गुलदार को चहल कदमी करते देख भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर एकत्र भीड़ ने जमकर शोर-शराबा शुरू कर दिया।शोर-शराबे की आवाज गुलदार गांव से सटे जंगल में चला गया।गुलदार की मौजूदगी से भयभीत ओमप्रकाश, राजेश, पंकज, हरभजन, सोनी, गोपाल तथा लु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.