बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: गांव रामखेड़ा स्थित गुरू रामदास आश्रम में खंडित प्रतिमा एवं चार दिवारी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को भारी संख्या में पहुंचे गुरू रामदास के अनुयायियों ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि गांव में पुराना आश्रम है। आश्रम में गुरू रामदास व मगन दास की प्रतिमा के साथ ही आराध्या हनुमान जी की भी प्रतिमा लगी हुई है। आरोप है कि गांव की कुछ शरारती तत्वों ने आश्रम में लगी प्रतिमाओं को खंडित कर दिया है। आश्रम के अनुयाई उसमें लगी प्रतिमा को बदलना चाहते हैं। साथ ही दीवार निर्माण कर आश्रम की चहारदीवारी करना चाहते हैं। आरोप लगाया कि आश्रम के नजदीक स्थित कुछ परिवारों ने आश्...