Bijnor News: गुरु रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य स्वागत
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: विधानसभा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन कलश यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने यात्रा में शामिल होकर संत रविदास जी को नमन किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं। इस दौरान प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, जिला महामंत्री सुधींद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, राकेश सैनी,मास्टर हरिराज सिंह,शुभम सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.