Bijnor News: गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत समाना दिवस मनाया
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी महाराज का ज्योति ज्योत समाना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरु घर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरु महाराज के जीवन दर्शन, उपदेशों और गुरुवाणी के संदेशों पर प्रकाश डाला। गुरुवाणी के कीर्तन से संगत निहाल हुई। स्वर्गीय सरदार वरियाम सिंह कालड़ा के परिवार की ओर से माता सुंदर कौर कालड़ा के संरक्षण और सरदार मंजीत सिंह कालड़ा के संयोजन में चल रहे तीन दिवसीय अखंड पाठ की पूर्णता के बाद कार्यक्रम हुआ। समिति अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट और सचिव सरदार गुरुचरण सिंह चावला ने गुरु नानक देव जी के जनकल्याणकारी कार्यों पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया ज्योति ज्योत दिवस इस दौरान सलूजा परिवार की ओर से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.