Bijnor News: गुरु का आदेश मिलते ही श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: श्री रामलीला मंडल नजीबाबाद की ओर से रामलीला मैदान स्थित मंच पर धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया। आकर्षक विद्युत सज्जा और सुसज्जित मंच पर कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला देखने के लिए नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्त पहुंचे। मंचन के दौरान दिखाया गया कि माता सीता के स्वयंवर में देश-देशांतर के अनेक राजा भगवान शिव के धनुष को उठाने और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो पाता। इससे राजा जनक चिंतित हो उठते हैं और व्याकुल होकर कहते हैं कि क्या पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। राजा जनक के इन वचनों को सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.