बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: नजीबाबाद पुलिस ने ग्राम रतनपुर निवासी कामेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर गोकशी के एक मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार ग्राम रतनपुर निवासी कामेन्द्र सिंह ने बताया कि सात जुलाई की रात उन्होंने अपनी गाय और बछिया को घर के बाहर बने छप्पर में बांधा था। सुबह करीब छह बजे उठने पर दोनों पशु वहां से गायब मिले। इसके बाद वह अपने पिता के साथ पशुओं के पैरों के निशानों का पीछा करते हुए गुनियापुर नहर के पास पहुंचे, जहां उनकी गाय के अवशेष, जिनमें सिर और खाल आदि मिले, जबकि बछिया मृत अवस्था में पड़ी मिली।आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाय और बछिया की हत्या कर गोकशी की है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस...