Bijnor News: गायत्री शक्तिपीठ में 24 कन्याओं का पूजन कर नवरात्र साधना की पूर्णाहुति
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: शान्तिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र साधना के अंतर्गत 24 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को देवी शक्ति का स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया गया। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्र साधना के अंतर्गत 24 कनयाओं का पूजन किया गया। पूजन के दौरान कन्याओं के चरण धोकर चंदन का तिलक लगाया गया और रक्षासूत्र बांधकर गायत्री मंत्र अंकित दुपट्टा ओढ़ाया गया। इसके बाद सद्साहित्य, फल और मेवे आदि भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही गायत्री यज्ञ में आहुतियां देकर सामूहिक नवरात्र साधना की पूर्णाहुति की गई। व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: नवरात्र में कन्या का आशीर्वाद सौ यज्ञों के बराबर कन्या माता-पिता और परिवार के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.