बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: आदमपुर गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एडीएम अंशिका दीक्षित को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीणों के एचपी के गैस कनेक्शन की बुकिंग बंद कर दी है। पीएनजी के कनेक्शन लेने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। जबकि पूरे गांव में लाइन भी नहीं खींची है। मौके पर सुभाष काकरान, धीर सिंह, संजीव राठी, सतेन्द्र राठी, निपेन्द्र राठी, जितेन्द्र, सुबोध राणा, राजीव राणा, ओमकार सिंह, प्रभात कुमार, हरीश कुमार, शौबीर सिंह, विजयपाल सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...