Bijnor News: गांव में पिता की जगह डॉ. अंकित त्यागी देंगे चिकित्सा सेवा
बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: शिवालाकला/नूरपुर। रतनगढ़ निवासी डॉ. रामप्रकाश त्यागी के निधन के बाद अब उनके पुत्र डॉ. अंकित त्यागी ने रतनगढ़ में ही अपनी नियमित सेवा देने का निर्णय लिया है। रतनगढ़ निवासी जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रामप्रकाश त्यागी का 40 वर्षों की सेवा के बाद विगत गुरुवार को निधन होगया था। उनके निधन के बाद जनपद बिजनौर व सीमावर्ती जिलों से आने वाले रोगी निराश थे। स्वर्गीय डॉ रामप्रकाश त्यागी के पुत्र डॉ.अंकित त्यागी ने बताया कि अपने पिता के क्षेत्र की जनता के प्रति योगदान एवं क्षेत्र वासियों की मांग को देखते हुए निर्णय लिया है कि वह निरंतर अपने पिता डॉ. रामप्रकाश त्यागी के क्लीनिक पर अपनी सेवाएं देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.