बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। गांव की एक युवती दूसरे बिरादरी के एक युवक से विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवती कथित तौर पर नहर में कूदने जा रही थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोककर समझाया और सकुशल घर भेज दिया। इसके बावजूद युवती अपने निर्णय पर कायम बताई जा रही है। इधर, रविवार देर रात पुलिस ने युवक को गांव के ही एक सत्ताधारी दल के नेता के घर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...