Bijnor News: गांव काजीशोरा की आबादी में घुसा गुलदार, सीसीटीवी में हुआ कैद
बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव काजीशोरा में रात के समय गुलदार के आबादी में घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गुलदार की तस्वीर गांव निवासी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने गुलदार के आबादी में आने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहलकदमी बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़ने तथा आबादी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। देर रात तक ग्रामीण गुलदार की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.