Bijnor News: गांवों को अपनाएंगे निजी अस्पताल, हर पात्र का बनेगा आयुष्मान
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। गांव अपनाएं, हर पात्र को आयुष्मान बनाएं अभियान के तहत अब जिले के एम्पैनेल्ड निजी अस्पताल गांवों को गोद लेंगे और वहां छूटे हुए पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। योजना से संबद्ध प्रत्येक निजी अस्पताल को कम से कम दो गांव गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अस्पतालों को उनकी सुविधा और भौगोलिक निकटता के आधार पर गांव आवंटित किए जाएंगे। यदि कोई गांव किसी अस्पताल द्वारा चुन लिया गया है, तो उसे दूसरे अस्पताल को आवंटित नहीं किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन आवंटित गांवों में विशेष शिविर आयोजित करेगा, जहां लाभार्थियों का ऑन-द-स्पॉट सत्यापन और पंजीकरण कर कार्ड बनाए जाएंगे। जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.