Bijnor News: गांधी और शास्त्री जयंती पर बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- Bijnor News: गोहावर के एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र सिंह नरूका, डायरेक्टर कल्पना नरूका और प्रधानाचार्य सुशील कवि ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया। बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुशील कवि ने महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम टैगोर हाउस की लीडर पारुल यादव के निर्देशन में हुआ। हाउस इंचार्ज गुंजल शर्मा सहित दीपक कुमार, रमन कुमार, फिरदौस, शीतल चौधरी, वैशाली, विशाखा, महिमा, मोनिका और रूपाली आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नजीबाबाद में उत्साह के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती यह भी पढ़ें- ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.