Bijnor News: गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धामपुर पुलिस ने नई सराय निवासी नौशाद पुत्र अब्दुल रशीद को 2 किलो 660 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ पुलिस अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ धामपुर और शेरकोट थानों में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.